News

विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व कर हरिद्वार की प्रियांशी राजपूत व पिथौरागढ़ के उमेश बने यूथ एम्बैसेडर।

हरिद्वार, संजय राजपूत। विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण में युवाओं को जोड़ने के उद्देश्य से इन्नोवेटिव गाइड ओपन ग्रुप नैनीताल की पहल पर दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किये गये। इस दौरान कब बुलबुल स्काउट गाइड व रोवर रेंजर द्वारा पौधरोपण व चित्रकला सहित संकल्प 2 कार्यक्रम के तहत विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों में भाग लिया। युवाओं को रचनात्मक गतिविधियों के द्वारा स्काउट गाइड आंदोलन से जोड़ते हुए प्रेरित करने के उद्देश्य से नैनीताल से एक अभिनव प्रयास के रूप में संचालित इन्नोवेटिव स्काउट ओपन ग्रुप द्वारा इस अवसर पर पिथौरागढ़ के सीनियर रोवर उमेश कुमार व हरिद्वार की सीनियर रेंजर प्रियांशी राजपूत को यूथ एम्बैसेडर के रूप में नामित कर सम्मानित किया। ग्रुप लीडर व गाइड कैप्टन दीपा पाण्डे ने बताया कि प्रियांशी द्वारा वैग्स (वर्ल्ड एसोसिएशन आफ गर्ल गाइड एण्ड गर्ल स्काउट) के साथ विभिन्न अन्तर्राष्ट्रीय अभियानों में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व कर बालिकाओं को, विशेषकर बुलबुल गाइड व रेंजर्स को प्रेरित करते हुए प्रदेश का नाम रोशन किया है।

जबकि पिथौरागढ़ के रोवर उमेश कुमार ने विभिन्न पर्यावरणीय अभियानों में राज्य का प्रतिनिधित्व कर तथा विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर कब स्काउट व रोवर्स को प्रेरित किया है। यूथ एम्बैसेडर द्वारा सभी युवाओं को प्रेरित कर विभिन्न राष्ट्रीय एवम अन्तर्राष्ट्रीय गतिविधियों गतिविधियों में प्रतिभाग हेतु मार्गदर्शन दिया जायेगा। विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस के आयोजन को सफल बनाने में सुहानी जोशी, पूनम रावत, निधि बिष्ट, ज्योति महरा, शिवानी बिष्ट, स्मृति पाण्डे, प्रियांशी राजपूत, उमेश कुमार, ललित मोहन, दिव्यांशु पंत सहित यूनिट लीडर ललित भट्ट, हिमांशु गैड़ा, आदि द्वारा योगदान दिया गया।