झिलमिल झील को पर्यटन क्षेत्र में विकसित करने को बैठक की
हरिद्वार।
जिलाधिकारी सी. रविशंकर की अध्यक्षता में बुधवार को झिलमिल झील, रसियाबड$ को पर्यटन की दृष्टिकोण से विकसित किये जाने के सम्बन्ध में बैठक आयोजित हुई।
बैठक में झिलमिल झील एवं उसके आसपास क्षेत्र को टूरिस्ट डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किये जाने, उसका सौन्दर्यीकरण किये जाने एवं इस क्षेत्र में यात्रियों एवं पर्यटकों को आधारभूत सुविधायें उपलब्ध कराने के सम्बन्ध में विस्तृत विचार-विमर्श हुआ। बैठक में डीएफआे नीरज कुमार ने सम्पूर्ण रसियाबड$ क्षेत्र के सम्बन्ध में जिलाधिकारी को विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने वन संरक्षण पर भी सभी का ध्यान आकृष्ट किया। जिलाधिकारी ने बैठक में सभी पहलुआें का ध्यान रखते हुये इस क्षेत्र को ईको टूरिज्म के रूप में विकसित किये जाने के सम्बन्ध में प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गहरवार, अधिशासी अभियंता, सिंचाई विभाग डीके सिंह, जिला पर्यटन विकास अधिकारी सीमा नौटियाल सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।
