News

*ऋषिकेश कोतवाली पुलिस ने किया वाहन चोर को गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद।*

ऋषिकेश दिनांक 1 अगस्त 2021_
ऋषिकेश पुलिस ने एक वाहन चोर को चोरी की गई बुलेट मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है।
कोतवाली ऋषिकेश में दिनांक 28 जुलाई 2021 को शिकायतकर्ता ऋषभ शर्मा पुत्र हरीश शर्मा निवासी जीवन जागृति स्कूल वाली गली रूसा फार्म गुमानीवाला ऋषिकेश देहरादून ने दिनांक 26 जुलाई 2021 को अपनी मोटरसाइकिल रॉयल एनफील्ड स्टैंडर्ड नंबर UK14F3498 को शाम के समय गली नंबर 25 गुमानीवाला में कलर फैशन वर्ल्ड शोरूम के पास से चोरी होने की लिखवाई थी।शिकायतकर्ता की उक्त शिकायत पर कोतवाली प्रभारी शिशुपाल सिंह नेगी द्वारा मोटरसाइकिल बरामद करने के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया था महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कर गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक 31 जुलाई 2021 को मुखबिर की सूचना पर श्यामपुर फाटक के पास से एक अभियुक्त आशीष सेमवाल पुत्र भवानी दत्त सेमवाल निवासी भट्टोवाला रोड रुषा फार्म पानी की टंकी के पास गुमानीवाला ऋषिकेश जनपद देहरादून उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त के कब्जे से चोरी की गई बुलेट मोटरसाइकिल रजि0नं0 UK14F3498 बरामद की गई!


अभियुक्त के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा कर जेल भेज दिया गया है।
अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में शिशुपाल नेगी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश,उप निरीक्षक राम नरेश शर्मा, चौकी प्रभारी श्यामपुर,कॉन्स्टेबल नंदकिशोर,कॉन्स्टेबल शीशपाल,कांस्टेबल सचिन सैनी,कांस्टेबल संदीप छाबड़ी आदि शामिल रहे।