Postहरिद्वार

10 कल्याणकारी योजनाओ से महिलाओ को दिलाया सम्मान: डा. बबीता

महिला मोर्चा ने जिला प्रभारी का किया जोरदार स्वागत हरिद्वार।भाजपा जिला कार्यालय पर महिला मोर्चा की जिला प्रभारी डा. बबीता सहोत्रा आनंद का हरिद्वार आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डा. बबिता सहोत्रा आनन्द का भाजपा जिला अध्यक्ष जयपाल सिंह चौहान, विधायक आदेश चौहान, महिला मोर्चे की प्रदेश महामंत्री अन्नु कक्कड$, जिलाध्यक्ष रीता चमोली, रविन्द्र राठौर, डा. मधु सिंह ने फूल माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस दौरान बबिता सहोत्रा ने आशा कार्यकत्रियों को मेडिकल किट देकर सम्मानित किया। उन्होंने महिला मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ बैठक में विधानसभा चुनाव को लेकर गहन चर्चा चर्चा की। उन्होने कहा कि केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार ने महिलाआे को उनके अधिकार दिलाने के लिए दस कल्याणकारी येाजनाएं चलाई है। जिसकी वजह से समाज में महिलाआे को बराबर के अधिकार मिले है। उन्होंने भाजपा महिला मोर्चे द्वारा कोरोना काल में किए गए कार्यों की सराहना की। कहा कि महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रितु भूषण खण्डूरी के नेतृत्व में सराहनीय कार्य कर रहा है। लॉक डाउन के दौरान महिला मोर्चा की कार्यकर्ताआें द्वारा मेडिकल किट, कोरोना वायरस से बचाव के लिए सैनिटाइजर का छिड$काव, व जनता को मास्क दिए जाने और अन्य जरूरी सुविधाएं मुहैया कराई गई है। उन्होंने कहा कि हरिद्वार जनपद में प्रभारी बनकर वह आज पहलीबार बैठक में आई है इस बैठक में सभी 26 मण्डलो की महिलामोर्चा की अध्यक्षो का आवाहन करते हुए कहा कि भाजपा सरकार की महिलाआे को सौगात दस कल्याणकारी योजनाओं को घर घर तक पहुंचाना है। जिसके लिए प्रत्येक वार्ड में हर बूथ पर बीस बीस महिला कार्यकार्ताआे की टीम बनाई जाए। कहा कि भाजपा की सरकार ने ही महिलाआें को आत्म सम्मान से जीने का अधिकार दिया है। महिलाआें के विकास के बिना देश और समाज का विकास अधूरा है, इसीलिए सरकार ने बच्चियों को सशक्त बनाने के लिए सुकन्या समृद्धि योजना, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय योजना, बेटी बचाआे बेटी पढ$ाआे योजना, नंदा गौरा योजना ,उज्ज्वला योजना ,महिला सामथ्र्य योजना ,महिला प्रशिक्षण और रोजगार कार्यक्रम योजना चलाकर बहनों को सशक्त किया है। मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना के तहत लाभार्थी महिलाआें को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट वितरित की जा रही है सरकार की कोशिश है कि प्रसव उपरांत मां और नवजात बच्ची को जरूरत की सभी सामग्री बिना किसी भागदौड$ के उन्हें उपलब्ध हो। लैंगिक असामनता को दूर करना तथा मां—बच्ची को स्वस्थ, स्वच्छ व पोषक जीवन देना इस योजना का उद्देश्य है। प्रदेश महामंत्री अन्नु कक्कड$ ने कहा कि साल 2२2 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा महिला मोर्चा को चुनावी रणनीति के साथ काम करना है। बहनों को बूथ स्तर तक भाजपा की रीति नीति को पहुंचाना है। रीता चमोली और रविन्द्र राठौर ने प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि करोडो लोगो को कोविड- 19 से सुरक्षा के लिए नि:शुल्क टीकाकरण करवाया जा चुका है। विधानसभा 2२2 के चुनाव में महिला मोर्चे के सहयोग से भा ज पा एेतिहासिक जीत हासिल करेगा। कार्यक्रम में मालती शर्मा, ममता भंडारी,अर्चना, सीमा , सुदेश बहनो को मेडिकल किट देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन महामन्त्री रीमा गुप्ता, प्रतिभा चौहान ने किया, कार्यक्रम में रजनी वर्मा, रेणु शर्मा, मनु रावत, ममता गौतम, आमरीन, गोमती मिश्रा, प्रभा भट्ट, पुष्पा बुडाकोटी, शोम्पा, सुमन, किरण, सीमा, पूनम, हेमा, आशा, नीलम, कुसुम, कलावती, सोनिया, अतुल, चंद्रा, सुनीता, विमला ढोडियाल, संतोष सैनी ,शीतल पुण्डीर, सरिता अमोली, शर्मिला बगवाड$ी, गुड्डी कश्यप, सुखमीत कौर, नेहा सैनी, रजनी चौहान, अनिता, मनजीत कौर छवि पन्त, मृदुला सिंघल, पूनम मखीजा आदि शामिल रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.