ऋषिकेश के विद्यार्थियों ने उत्तराखंड बोर्ड के दसवीं व बारहवीं परीक्षा में मारी बाजी

ऋषिकेश- 31 जुला ई दिन शनिवार।सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज आवास विकास ऋषिकेश के विद्यार्थियों ने उत्तराखंड बोर्ड के दसवीं व बारहवीं परीक्षा में बाजी मारी।

उत्तराखंड बोर्ड रामनगर नैनीताल ने आज हाईस्कूल व इण्टर के बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी कर दिए।जिसमे सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज आवास विकास विद्यालय हाईस्कूल में प्रथम पीयूष भट्ट (94.2%), अभिनव सिंह (92.6%) तृतीय तनीषा कंसवाल ( 92.2%)स्थान प्राप्त किया।वही इण्टर में प्रथम अर्पित बड़थ्वाल ( 98.4%) सौरभ बड़थ्वाल (96%) द्वितीय एवं तृतीय ज्योति रावत (91.8%) ।
विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेन्द्र प्रसाद पाण्डेय ने सभी विद्यार्थियों के इस अति प्रशंसनीय परीक्षा परिणाम के लिए विद्यार्थियों अभिभावकों व विद्यालय परिवार को शुभकामनाएं दी।वही परीक्षा प्रभारी सतीश चौहान व सहायक परीक्षा प्रभारी कर्णपाल बिष्ट ने बताया कि हाईस्कूल में 187 छात्र छात्राएं पंजीकृत थे जिसमें प्रथम श्रेणी में विद्यार्थी ,द्वितीय श्रेणी में विद्यार्थी तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए।इंटरटरमीडिएट में 191 छात्र छात्राएं पंजीकृत थे।

सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों को इस अवसर पर विद्यालय के मीडिया प्रभारी नरेन्द्र खुराना,रामगोपाल रतूड़ी, मनोज पन्त, आरती बड़ोनी, अनिल भण्डारी ,नन्द किशोर भट्ट, सुनील बलूनी ,रजनी गर्ग आदि ने अपनी शुभकामनाएं व बधाई दी।


