मेजर ध्यानचंद के नाम पर होगा अब खेल रतन पुरस्कार

नई दिल्ली, शुक्रवार प्रतिष्ठित खेल रत्न पुरस्कार का नाम बदलकर मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार कर दिया गया है। पहले यह पुरस्कार पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के नाम पर राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।
प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा, देश को गर्वित कर देने वाले पलों के बीच अनेक देशवासियों का ये आग्रह भी सामने आया है कि खेल रत्न पुरस्कार का नाम मेजर ध्यानचंद को समर्पित किया जाए। लोगों की भावनाओं को देखते हुए, इसका नाम अब मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार किया जा रहा है।
यह निर्णय भारतीय हाकी टीम द्वारा टोक्यों ओलंपिक में कांस्य पदक जीते जाने के एक दिन बाद लिया गया है। मेजर ध्यानचंद ‘हाकी का जादूगर’ शानदार खिलाड़ी के रूप में दुनिया भर में विख्यात थे।
मेजर ध्यानचंद के समय पर ही भारत ने विश्व स्तर पर हाकी में बादशाहत साबित की थी और उनकी बदौलत ही देश ने 1928, 1932 ओर 1936 ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीता।
