दिल्ली में सोमवार से खुलेंगे स्कूल, सरकार ने जारी की सूचना

नई दिल्ली, रविवार /8 अगस्त / दिल्ली में सोमवार से स्कूल खुलेंगे। केजरीवाल सरकार ने इसको लेकर आदेश जारी किया है।काफी समय से राजधानी में स्कूल कालेज को खोलने की मांग की जा रही थी हालांकि सरकार कोविड का हवाला देकर इसे खोलने पर राजी नहीं थी।दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से जारी आदेश में यह बताया गया है कि स्कूल सिर्फ और सिर्फ वहीं छात्र आ सकते हैं जिन्हें बोर्ड परीक्षा से संबंधित काउंसलिंग/ मार्गदर्शन और व्यावहारिक गतिविधियों सहित प्रवेश संबंधी कार्यों के लिए उचित दिशा निर्देश चाहिए। इससे पहले डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की ओर से भी स्कूल, कालेज खोलने को लेकर जनता से राय मांगी गई थी।
