दिल्ली सरकार ने साप्ताहिक बाज़ार कल से फिर खोलने की घोषणा की

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय राजधानी के सभी साप्ताहिक बाजार कल से फिर खोले जाने की घोषणा की है। इस दौरान कोविड दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार इन बाजारों से जुड़े लोगों की आजीविका को लेकर चिंतित है।
कोविड की दूसरी लहर के कारण अप्रैल महीने में दिल्ली में लाकडाउन लागू किए जाने के बाद साप्ताहिक बाजार बंद कर दिए गए थे। हालांकि लोगों का जीवन और स्वास्थ्य भी महत्वपूर्ण है, इसे देखते हुए बाजारों के खुलने पर कोविड रोकथाम के सभी एहतियाती उपायों का सख्ती से पालन किया जाना चाहिए।
