News

उत्तराखंड मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में भूस्खलन में फंसे लोगों की सलामती के लिए की प्रार्थना, मलबे में फंसी बस मूरंग से हरिद्वार आ रही थी

मुख्यमंत्री ने ट्वीट के जरिए अपने संदेश में कहा कि हिमाचल प्रदेश के किन्नौर् जिले में भूस्खलन की वजह से कई लोगों के घायल एवं फंसे होने का समाचार मिला है। मैं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ एवं वहां फंसे लोगों की सलामती के लिए भगवान बद्री विशाल जी से प्रार्थना करता हूँ।

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में  लैंडस्लाइडिंग के चलते शिमला किन्नौर नेशनल हाईवे 5 पर ज्यूरी रोड के निगोसारी और चौरा के बीच अचानक एक पहाड़ दरक गया। जिससे चट्टानें एक बस और कुछ गाड़ियों पर जा गिरीं।

मलबे में फंसी बस हिमाचल रोडवेज की है, जो मूरंग से हरिद्वार जा रही थी।

बताया जा रहा है कि 50 से ज्यादा यात्री मलबे में फंस गए हैं। अभी तक 10 लोगों को निकाल लिया गया है। वहीं, अब तक 10 शव भी निकाले गए हैं।घटना में मृत्यु का आकड़ा बढ़ सकता हैस्थानीय प्रशासन,पुलिस और आईटीबीपी की टीमें राहत कार्य में जुटी है।