News

तीन करोड़ की ठगी करने वाले को गाजियाबाद से पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार/ उत्तराखंड साइबर अपराधियों के खिलाफ उत्तराखण्ड पुलिस का सख्त रूख कायम है। इंश्योरेंस पालिसी में बोनस देने का झांसा देकर हल्द्वानी के एक युवक से साढ़े तीन करोड़ रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के एक अभियुक्त को उत्तराखण्ड पुलिस की STF ने गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है।

हल्द्वानी निवासी चंद्रप्रकाश जोशी ने कुछ समय पूर्व साइबर थाने में शिकायत दर्ज करायी थी कि रिलायंस लाइफ इंश्योरेंस पूरी होने पर अज्ञात व्यक्ति ने कम्पनी का प्रतिनिधि बनकर उन्हें फोन किया था और इंश्योरेंस पालिसी में बोनस देने का झांसा देकर उनसे विभिन्न बैंक खातों में विभिन्न शुल्क के नाम पर साढ़े तीन करोड़ रुपये जमा कराकर धोखाधड़ी की गयी थी।