संकल्प महिला बाल विकास समिति ने ज्ञान गंगा माता पब्लिक स्कूल के साथ मिलकर मनाया 75 वाँ स्वतंत्रता दिवस

हरिद्वार संक्लप महिला बाल विकास समिति ने रविवार को ज्ञान गंगा माता पब्लिक स्कूल श्यामपुर कांगड़ी में स्वतंत्रता दिवस की 75 वी वर्षगाठ पर ध्वजारोहण कार्यक्रम कोरोना नियमों का पालन करते हुए एवं स्वास्थ्य सुरक्षा के चलते बड़ी सादगी और सुरक्षित तरीके से मनाया।
स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि जानकी नौटियाल द्वारा दीप प्रज्वलन से प्रारंभ हुआ। डॉ महेंद्र राणा ने मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित लोगों को राष्ट्र कृतज्ञता एवं राष्ट्रप्रेम का संदेश अपने उद्बोधन में दिया।

इस अवसर पर समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज गिरी, उपाध्यक्ष विक्रांत शर्मा, गौरव शर्मा,दैनिक भास्कर से सुनील शर्मा,साहिल आदि समाज सेवियों को कोरोना काल मे अपना योगदान देने के लिए आरोग्य मेडिसिटी हरिद्वार द्वारा ‘ आरोग्य कोरोना कर्मवीर सम्मान’ प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इसी क्रम में मुख्य अतिथि दैनिक भास्कर उत्तराखंड के स्टेट हेड सुशील बडोला,उत्तर भारत लाइव की प्रधान संपादक हिमानी शर्मा, गौरव हजेला एवं प्रियंका हजेला स्कूल प्रबंधक द्वारा बच्चों को उपहार वितरित किए गए।
75 वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष पर विद्यायल अध्यापक प्रदीप रावत ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि हम जो आज चैन कि नींद सो पा रहे हैं उसका पूरा श्रेय हमारे बॉर्डर पर उपस्थित जवानों को जाता है।
कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य लोगों मैं गौरव भूषण रावत,कुमारी आंचल खुराना, मनोज सूर्या, साहिल,अमित लखेड़ा, क्षेत्र के वरिष्ठ गण वरिष्ठ पत्रकार आदि मौजूद थे।
