*नशे के विरुद्ध अभियान के तहत ऋषिकेश पुलिस ने अवैध शराब तस्करी कर रहे अभियुक्तों को दबोचा,भेजा जेल।*

ऋषिकेश दिनांक 20 अगस्त 2021_
ऋषिकेश पुलिस ने दो अलग- अलग जगहों पर से 05 पेटी अंग्रेजी शराब, 1 पेटी बियर (24 कैन) व 34 पव्वे अंग्रेजी शराब के साथ 02(दो) अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
ज्ञात हो कि जनपद को नशा मुक्त करने व अवैध शराब, चरस,गांजा आदि तस्करों के विरुद्ध पिछले कुछ महीनों से पुलिस टीम गठित कर चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

उक्त अभियान के तहत चेकिंग दौरान गठित टीम द्वारा कपूर फार्म गुमानीवाला ऋषिकेश के पास चेकिंग के दौरान 05 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब 1 पेटी 24 कैन बरामद कर एक अभियुक्त भगवान सिंह गुसाईं पुत्र श्री इंद्र सिंह गुसाईं उम्र 57 वर्ष निवासी कपूर फार्म गुमानीवाला श्यामपुर ऋषिकेश को गिरफ्तार किया वहीं वीरभद्र मंदिर मार्ग पर चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति सम्राट यादव पुत्र श्री गणेश यादव उम्र 23 वर्ष निवासी नवादा कुर्ला देहरादून हाल निवासी गली नंबर 11, 20 बीघा आईडीपीएल ऋषिकेश को रोककर चेक किया तो उसके पास सफेद कट्टे में 34 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई।
दोनों अभियुक्तों पर संबंधित धाराओं में मुकदमा कर जेल भेज दिया गया है।
