News

*दिल्ली के वांछित खूंखार अपराधी को ऋषिकेश पुलिस ने दबोचा / हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, आर्म्स एक्ट जैसे दर्जनों मुकदमे हैं दर्ज!*

ऋषिकेश दिनांक 20 अगस्त 2021*
ऋषिकेश पुलिस ने हत्या, हत्या प्रयास व अवैध हथियार के मामले में थाना नरेला दिल्ली के वांछित अभियुक्त को ऋषिकेश के मनसा देवी तिराहा से गिरफ्तार किया है।
अभियुक्त पर पूर्व में भी दिल्ली में हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, आर्म्स एक्ट आदि के 14 मुकदमे पंजीकृत हैं।
दिनांक 20 अगस्त 2021 को थाना नरेला दिल्ली की पुलिस टीम द्वारा प्रभारी निरीक्षक ऋषिकेश व एसओजी प्रभारी देहात ऋषिकेश से संपर्क कर अपने थाना क्षेत्र के एक वांछित अभियुक्त के विषय में जानकारी दी गई की थाना नरेला के वांछित अभियुक्त की लोकेशन ऋषिकेश थाना क्षेत्र में आई है।
जिस पर नरेला दिल्ली की संयुक्त पुलिस टीम के साथ वांछित अभियुक्त के विरुद्ध तलाशी अभियान चलाया गया। जिस पर आज सायं उक्त अभियुक्त अश्वनी उर्फ चिन्नी पुत्र श्री रणवीर सिंह निवासी 1052 ताना पूसिया थाना नरेला दिल्ली को श्यामपुर ऋषिकेश के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। जिसके पश्चात थाना नरेला की पुलिस टीम गिरफ्तार अभियुक्त को लेकर थाना नरेला के लिए रवाना हो गई।


शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में शिशुपाल सिंह नेगी
(प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश), महेश नारायण
(प्रभारी निरीक्षक थाना नरेला दिल्ली), नरेंद्र कुमार
(ए.एस.आइ थाना नरेला दिल्ली), ओम कांत भूषण
(प्रभारी एसओजी देहात देहरादून), शांति प्रसाद चमोली(उपनिरीक्षक एसओजी देहात), आरक्षी राजकुमार थाना नरेला दिल्ली, आरक्षी मनोज थाना नरेला दिल्ली, आरक्षी कमल जोशी (एसओजी देहात), आरक्षी सोनी कमार (एसओजी देहात) आदि शामिल रहे।