*भारी भूस्खलन को लेकर दहशत में “यमकेश्वर” निवासी, 7 सालों से जी रहे डर के साए में / शासन प्रशासन पर लगाया आरोप, नहीं सुन रहा कोई ग्रामीणों की गुहार।*

पौड़ी गढ़वाल, यमकेश्वर दिनांक 30 अगस्त 2021_
यम्केश्वर निवासी अगस्त 2014 में आयी भयंकर आपदा को भूल भी नहीं पाए हैं की अब ऐसा ही डर उन्हें फिर से सताने लगा है।

क्षेत्र के ग्रामीणों ने बताया की 2014 वाली आपदा की वजह से ग्राम सभा मराल के घटटूगाड के पानी प्याऊ में 100 मीटर से भी ज्यादा गहरा और 100 मीटर चौड़ा भारी भू स्खलन हो रखा है, ग्रामीणों की गुहार लगाने पर तब से लेकर आज तक बहुत से जनप्रतिनिधि आए तथा जल्द ही कार्य शुरू करवाने का आश्वासन देकर चले गए पर आज तक इस समस्या का कुछ समाधान नहीं हुआ। इन 7 सालों में पूर्व विधायक, मौजूदा विधायक पूर्व सांसद तथा मौजूदा सांसद सभी ने मौका मुआयना किया तथा काम के नाम पर सिर्फ आश्वाशन के घूट पिलाते रहे।

इस मामले को लेकर स्थानीय कांग्रेसी नेता भूपेंद्र राणा ने बताया की इसकी जद में कई परिवार और 2 विद्यालय है। अगर इसका ट्रीटमेंट समय से नहीं किया गया तो आने वाले समय मे इन परिवारों, राजकीय प्रथमिक विद्यालय घटटूगाड, ऋषिकेश नीलकंठ स्टेट हाईवे और लगभग 70 परिवार करौंदी गाँव के भी प्रभावित होंगे। राणा ने बताया की शासन प्रशासन, यहाँ तक कि ग्राम प्रधान द्वारा उप जिलाधिकारी से लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय तक पत्राचार किया जा चुका है परन्तु काम के नाम पर आज तक सिर्फ आश्वाशन ही मिला है।

कांग्रेस नेता भूपेंद्र राणा ने आरोप लगाया की उनके द्वारा इस मामले को विभिन्न प्लेटफॉर्म पर लगातार उठाया गया है, चाहे वो स्थानीय जन प्रतिनिधि हो या फिर सोशल मीडिया किंतु 7 सालो से लगातार प्रयास के बावजूद सिर्फ और सिर्फ आश्वाशन ही मिल रहे हैं, राणा ने कहा कि लगता है कि शासन-प्रशासन आंखें मूंद कर बैठा है तथा किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है।
