News

हौंडा साइन बाइक मे 90 पव्वे अंग्रेजी शराब व एक स्कूटी मैं 76 पव्वे अंग्रेजी शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून के द्वारा तीर्थ स्थलो को नशा मुक्त करने व नशा (अवैध शराब/ चरस/ गांजा आदि) तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई करने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को आदेशित किया गया है।

जिसके अनुपालन में पुलिस अधीक्षक देहात व क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश के द्वारा आवश्यक दिशा निर्देशों के साथ थाना एवं चौकी क्षेत्र मे पुलिस टीम गठित कर चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
जिस पर गठित टीमों द्वारा मद्य निषेध क्षेत्र तीर्थ नगरी ऋषिकेश मे शराब तस्करी के स्थानों आदि को चिन्हित करते हुए सघन चेकिंग अभियान चलाकर शराब तस्करों के ठिकानों,अवैध शराब बिक्री वाले स्थान पर दबिश,शराब तस्करों के विरुद्ध वाहन चेकिंग अभियान चल रहा है।

चेकिंग दौरान जयराम आश्रम तिराहे के पास एक हौंडा साईन बाइक UK14-F-2442 के चालक को रोक कर चेक किया तो उसके पास 90 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब मारका 8pm व रॉयल स्टैग बरामद हुई।

इसी क्रम में गठित टीम द्वारा गश्त के दौरान 72 सीढ़ी के पास एक स्कूटी UK14-F-5306 के चालक को रोककर चेक किया तो उसके पास 76 पव्वे अंग्रेजी शराब मारका मैक-डॉवल बरामद हुई।

गिरफ्तार युवक अभय जठुड़ी पुत्र धर्म सिंह जठुड़ी निवासी अपर गंगा नगर ऋषिकेश उम्र 19 वर्ष व तुषार कुमार पुत्र रवि कुमार निवासी बापुग्राम, गली नंबर 1, आईडीपीएल ऋषिकेश को समय से न्यायालय में पेश किया जायेगा।