*अवैध अंग्रेजी शराब के साथ ऋषिकेश पुलिस ने किया दो युवकों को गिरफ्तार,भेजा जेल!*

ऋषिकेश दिनांक 3 सितंबर 2021_
ऋषिकेश पुलिस ने अवैध शराब की बिक्री/तस्करी के विरुद्ध की गई कार्यवाही में 48-48 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ 2 अभियुक्तों को अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किया है।

ज्ञात हो कि पिछले कुछ महीनों से जनपद को नशा मुक्त करने व नशा तस्करों के विरुद्ध पुलिस द्वारा अभियान चलाया जा रहा है।
उक्त अभियान के अंतर्गत पुलिस गठित टीम के द्वारा दो अभियुक्तो को दिनांक 2 सितंबर 2021 की शाम को अभियुक्त भीम सिंह राणा पुत्र महेंद्र सिंह राणा निवासी गली नंबर 21 माया मार्केट गुमानीवाला ऋषिकेश को गुमानीवाला फाटक के पास से 48 पव्वे अंग्रेजी शराब एवम दिनांक 3 सितंबर 2021 को गुलाब सिंह रावत पुत्र अब्बल सिंह रावत निवासी गली नंबर 4 कुंजापुरी कॉलोनी गुमानीवाला ऋषिकेश को रावत रेस्टोरेंट गुमानीवाला के पास से 48 पव्वे अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा कर जेल भेज दिया गया है।
