Newsताजा खबरताज़ा ख़बरेंदिल्लीप्रादेशिकहरिद्वार

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत सड़कों के विकास की गति,गुणवत्ता और नयी तकनीकों के इस्तेमाल का किया अवलोकन

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत सड़कों के विकास की गति,गुणवत्ता और नयी तकनीकों के इस्तेमाल का अवलोकन करने हेतु, दुर्ग ज़िले के घोटवानी ग्राम पंचायत पहुंचे सचिव, ग्रामीण विकास मंत्रालय,श्री नागेंद्र नाथ सिन्हा और गुणवत्ता निरीक्षक दल ने स्थिति का जायज़ा लिया।

उन्होंने कहा “हमें यह देखना है की जो नयी तकनीकें सड़क निर्माण के प्रयोग में आयी है उनसे गुणवत्ता में किस प्रकार वृद्धि हुई है, लागत में कितनी कमी आयी है और इससे हमें कौन से सीखें मिली हैं जिनका उपयोग पूरे देश में किया जा सकता है।