Newsउत्तराखंडताजा खबरताज़ा ख़बरेंदेहरादूनरुड़कीहरिद्वार

मैं अपना एक-एक क्षण उत्तराखण्ड की सेवा में लगाऊं- राज्यपाल

राज्यपाल सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह एवं मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने आज गुरूद्वारा साहिब नानकमत्ता में मत्था टेका एवं झाड़ू लगाकर सेवा की। उन्होंने लंगर भी चखा एवं प्रदेश की खुशहाली के लिए प्रार्थना की

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने गुरुद्वारा समिति का आभार जताते हुए कहा कि इस प्रकार सभी का आशीर्वाद मिलेगा तो मुझे उत्तराखण्ड की सेवा करने में और बल मिलेगा। उन्होंने कहा कि जो सम्मान मुझे मिला है वह सिक्ख समुदाय के हर व्यक्ति का सम्मान है।

“आज मैंने सच्चे बादशाह से प्रार्थना की है कि उत्तराखण्ड की पावन धरती जिसमें चारधाम, हेमकुण्ड साहिब, रीठा साहिब व नानकमत्ता साहिब है मुझे उनका आर्शीवाद प्राप्त हो जिससे मैं अपना एक-एक क्षण उत्तराखण्ड की सेवा में लगाऊं”।

मुख्यमंत्री धामी ने आज समस्त देशवासियों को अनंत चतुर्दशी व गणेश विसर्जन के पावन पर्व की शुभकामनाएं दी ।