रक्षा सचिव डॉ अजय कुमार ने गणतंत्र दिवस समारोह के लिए वेबसाइट की लॉन्च

नई दिल्ली / रक्षा सचिव डॉ अजय कुमार द्वारा सोमवार को नई दिल्ली में एक मंच से रक्षा मंत्रालय द्वारा बनाई गई वेबसाइट www.indianrdc.mod.gov.in लॉन्च की जो गणतंत्र दिवस 2022 के स्वतंत्रता के 75 वें वर्ष आजादी का अमृत महोत्सव एवं गणतंत्र दिवस समारोहों को दुनिया भर के भारतीयों को एक साथ जोड़ने का कार्य करेगी।
इस अवसर पर बोलते हुए, डॉ अजय कुमार ने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह से संबंधित विभिन्न गतिविधियाँ जो पूरे देश में हो रही हैं,यह वेबसाइट इन बिल्ड अप गतिविधियों की मेजबानी करने में बहुत उपयोगी होगी। उदाहरण के लिए, एनसीसी गणतंत्र दिवस शिविर के लिए सभी महाद्वीपों में चयन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जिसमें लाखों युवा भाग ले रहे हैं।
उन्होंने कहा यह वेबसाइट इन सभी गतिविधियों को प्रदर्शित करेगी। “गणतंत्र दिवस शिविर की तैयारी अपने आप में एक उत्सव है। हम इस वेबसाइट के माध्यम से उत्सवों को सामने लाना चाहते हैं।

डॉ अजय कुमार ने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह से संबंधित सभी सामग्री के लिए वेबसाइट एक सूत्रीय आधिकारिक स्रोत होगी। वेबसाइट में विशेष आरडीसी रेडियो, गैलरी, इंटरएक्टिव फिल्टर, ई-बुक, भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन पर ब्लॉग, युद्ध और युद्ध स्मारक जैसी विशेषताएं शामिल हैं।
इसके अलावा, वेबसाइट में घटना से संबंधित सभी जानकारी होगी। मिनट दर मिनट कार्यक्रम, रूट मैप, पार्किंग विवरण, आरएसवीपी, रक्षा मंत्रालय के विभिन्न घटकों द्वारा की गई अतिरिक्त गतिविधियों का विवरण, कार्यक्रम की लाइव स्ट्रीमिंग आदि होगी।

