Newsउत्तर प्रदेशउत्तराखंडताज़ा ख़बरेंहरिद्वार

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला के नेतृत्व में घर बचाओ संघर्ष समिति द्वारा चलाये जा रहे धरने को समर्थन दिया गया

ऋषिकेश /(मिन्हाल हाशिम) दिनॉंक 25/8/2020 को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला के नेतृत्व में शिवाजी नगर घर बचाओ संघर्ष समिति द्वारा चलाये जा रहे धरने को समर्थन दिया गया
AICC सदस्य जयेन्द्र रमोला ने कहा कि कुछ दिन पूर्व वन विभाग व्दारा शिवाजी नगर क्षेत्र में वर्षों से रह रहे लगभग ढाई सौ परिवारों को उनके घरों को तोडने के लेकर मुनादी करवाई गई और तीन दिन के समय दिया गया, जबकि मेरी जानकारी के अनुसार शासन स्तर से इस तरह की कोई कार्यवाही को लिखित आदेश नहीं दिये गये थे, परन्तु फिर भी इस तरह की मुनादी करवायी गई जोकि शर्मनाक है और आज बीजेपी के शासन काल में जब इनकी लोकसभा विधानसभा और नगर निगम में इनकी पार्टी के लोग क़ाबिज़ हैं तब भी यह लोग आम जन के हितों की रक्षा करने में नाकाम है इससे अच्छा इनको अपनी ज़िम्मेदारी से इस्तीफ़ा दे देना चाहिये ।

कांग्रेस नेता विवेक तिवारी मे कहा कि हम सड़क के साथ साथ क़ानूनी लड़ाई भी लड़ेंगे और अगर वन विभाग के अधिकारी किसी भी प्रकार से घरों को तोड़ने का काम करते हैं तो हम सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेंगे और अगर विभाग तोड़फोड़ की कार्यावाही करते हैं तो उनको पीड़ित को उचित मुआवज़ा देना पड़ेगा ।
सेवादल के महानगर अध्यक्ष रामकुमार भतालिये ने कहा कि इस धरने का हम समर्थन करते हैं व समिति को आश्वासन देते हैं कि हम व हमारी पार्टी आपकी हर लड़ाई में आपके साथ हैं ।
समर्थन देने वालों में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला,पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष युंका विवेक तिवारी,सेवादल अध्यक्ष रामकुमार भतालिये,एस सी विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश चन्द्र मास्टर, प्रदीप चन्द्रा महानगर अध्यक्ष एस सी विभाग, अमरजीत धीमान विधानसभा अध्यक्ष युवा कांग्रेस, अमरदीप फाँसी महानगर अध्यक्ष OBC विभाग,नागेन्द्र सिंह, तनवीर सिंह शामिल थे।