Newsउत्तराखंडताजा खबरताज़ा ख़बरेंदेहरादूनरुड़कीहरिद्वार

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने डॉ. शिवानंद नौटियाल छात्रवृत्ति और श्रीदेव सुमन राज्य मेधावी छात्रवृत्ति में बढ़ोतरी का शासनादेश किया जारी

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की घोषणा के क्रम में डॉ. शिवानंद नौटियाल छात्रवृत्ति और श्रीदेव सुमन राज्य मेधावी छात्रवृत्ति में बढ़ोतरी का शासनादेश जारी कर दिया गया है। डॉ. शिवानंद नौटियाल छात्रवृत्ति की राशि को ₹250/माह से बढ़ाकर ₹1500/माह कर दिया गया है।

अब यह छात्रवृत्ति 11 की जगह 100 छात्रों को प्रदान की जाएगी। श्रीदेव सुमन राज्य मेधावी छात्रवृत्ति योजना के तहत मिलने वाली राशि को भी ₹150/माह से बढ़ाकर ₹1000/माह कर दिया गया है। प्रतिवर्ष 475 छात्र-छात्राओं को इस छात्रवृत्ति का लाभ दिया जाएगा।