Newsउत्तर प्रदेशउत्तराखंडगुजरातटेक्नोलॉजीताजा खबरताज़ा ख़बरेंदिल्लीदेहरादूनप्रादेशिकराजनीतीराष्ट्रीयहरिद्वार

प्रधानमंत्री 6 अक्टूबर को मध्य प्रदेश में स्वामित्व योजना के लाभार्थियों के साथ करेंगे बातचीत

प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी 6 अक्टूबर को दोपहर 12:30 बजे मध्य प्रदेश में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से स्वामित्व (SVAMITVA) योजना के लाभार्थियों से बातचीत करेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री इस योजना के तहत 1,71,000 लाभार्थियों को ई-प्रॉपर्टी कार्ड भी वितरित करेंगे।

स्वामित्व योजना (SVAMITVA) पंचायती राज मंत्रालय की एक केंद्रीय क्षेत्र की योजना है जिसका उद्देश्य ग्रामीण आबादी वाले क्षेत्रों के निवासियों को संपत्ति के अधिकार प्रदान करना है। यह योजना शहरी क्षेत्रों की तरह, ऋण और अन्य वित्तीय लाभ लेने के लिए ग्रामीणों द्वारा वित्तीय संपत्ति के रूप में संपत्ति का उपयोग करने का मार्ग प्रशस्त करेगी। इसका उद्देश्य नवीनतम सर्वेक्षण ड्रोन-प्रौद्योगिकी के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में बसी हुई भूमि का सीमांकन करना है। इस योजना ने देश में ड्रोन निर्माण के पारिस्थितिकी तंत्र को भी बढ़ावा दिया है।

कार्यक्रम के दौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे।