बांग्लादेश के उच्चायुक्त ने 10 भारतीय नौसेना के दिग्गजों को किया सम्मानित

नई दिल्ली / मंगलवार 05 अक्टूबर 21 को विशाखापत्तनम में बीएनएस सोमुद्रा अविजन पर आयोजित समारोह में बंगलादेश राष्ट्रपिता, बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान के जन्म शताब्दी समारोह के हिस्से के रूप में, बांग्लादेश के उच्चायुक्त, महामहिम श्री मुहम्मद इमरान ने 1971 में बांग्लादेश की मुक्ति में उनके योगदान को स्वीकार करते हुए देश भर से 10 भारतीय नौसेना युद्ध के दिग्गजों को सम्मानित किया।

इस अवसर पर रियर एडमिरल तरुण सोबती, वीएसएम, फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग ईस्टर्न फ्लीट इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे, जिसमें रियर एडमिरल ज्योतिन रैना, एनएम, वीएसएम सीएसओ (ऑप्स) और अन्य ने भाग लिय।

