खेलों से मिलता है युवाओं को आगे बढ़ने का मौका _ जयेंद्र रमोला

ऋषिकेश दिनांक 11 जनवरी 2021
ऋषिकेश स्पोर्ट्स एकेडमी द्वारा आयोजित पॉंच दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे दिन के मैच में मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने फुटबॉल को किक कर और खिलाड़ियों से परिचय कर शुभारम्भ किया ।
मैच के उद्घाटन के अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेंद्र रमोला ने कहा कि आज हर जगह ऐसे टूर्नामेंट करवाने की आवश्यकता है ताकि छोटे इलाक़ों व गाँव में रहने वाले युवा खिलाड़ियों को खेलने का अवसर प्राप्त होता जिसकी पहुँच आगे तक ना हो और ऐसे आयोजनों से खेल निखरने के साथ साथ प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौक़ा मिलता है ।क्योंकि आज का अधिकतर युवा मोबाइल में उलझा हुआ है और पिछले कुछ वर्षों से युवा शारीरिक कसरत की बजाए मोबाइल पर गेम खेलने में या सोशल मीडिया पर अपना समय व्यतीत करते हैं जो कि सेहत के साथ साथ शरीर को भी हानि पहुँचाने का काम कर रहा है ।

आयोजक मण्डल को इस आयोजन के लिये बहुत बहुत आभार ।
समाजसेवी व पूर्व खिलाड़ी डी पी रतूड़ी ने कहा कि हैं बड़ी ख़ुशी की बात है कि संसाधनों की कमी होने के बावजूद भी युवाओं में खेलों के प्रति जागरूकता को देखने को मिल रही है और खेलों से शारीरिक मेहनत होने पर कोरोना जैसी महामारी से लड़ने में भी मदद मिलती है इसलिये हम सभी को जहां जहां पर संसाधनो की कमी हो वहॉं पहुँचकर युवाओं को प्रोत्साहित करते हुऐ मदद करनी चाहिये ।
टूर्नामेंट के आयोजक उपदेश उपाध्याय व जितेन्द्र मल्ला ने कहा कि आज उद्घाटन मैच हिमालय एफसी व यूनिटी एफसी के बीच हुआ जिसे ३- २ यूनिटी क्लब ने जीता दूसरा मैच रायवाला एफसी व छिद्दरवाला एफसी के बीच हुआ जिसमें रायवाला एफसी ने १-० से मैच जीता ।तीसरा मैच आरएसए – एसएम एफसी के बीच हुआ जिसमें एसएम एफसी ने १-० से मैच जीता ।
युवाओं के खेल प्रति जागरूकता से हमें लगता है कि ऐसे टूर्नामेंट के माध्यम से प्रतिभाओं को आगे आने का मौक़ा मिलता है ।
टूर्नामेंट के शुभारंभ के अवसर पर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अनुराग पयाल, छिद्दरवाला टीम कोच गोकुल रमोला, शिवम् शर्मा, रेफ़री शिवम् भारद्वाज, दिलप्रीत सिंह, सुरेन्द्र गौनियाल, वरूण कश्यप, विपिन राणा, सचिन राणा , अर्जुन, शेखर जोशी अक्षय कटारिया, मनीष रावत, भारत
चौधरी आदि मौजूद थे ।
