गुमानीवाला में गूंजा श्रीमद् भागवत कथा का रस, विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने लिया आशीर्वाद

गुमानीवाला में गूंजा श्रीमद् भागवत कथा का रस, विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने लिया आशीर्वाद
ऋषिकेश, 1 अप्रैल 2026
गुमानीवाला क्षेत्र में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में बुधवार को श्रद्धा और भक्ति का सुंदर माहौल देखने को मिला। इस दौरान ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल कथा स्थल पहुंचे और व्यास पीठ पर विराजमान आचार्य लोकेंद्र जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ बैठकर कथा का श्रवण भी किया।
इस मौके पर डॉ. अग्रवाल ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा केवल धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज को अच्छे संस्कार और सही रास्ता दिखाने का माध्यम है। ऐसे आयोजनों से लोगों में सकारात्मक सोच बढ़ती है और समाज में भाईचारा मजबूत होता है।
उन्होंने कहा कि भागवत कथा सुनने से व्यक्ति के जीवन में आध्यात्मिक जागरूकता आती है और लोग अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ते हैं। डॉ. अग्रवाल ने कथा आयोजन से जुड़े सभी धार्मिक संगठनों और कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए क्षेत्रवासियों से अधिक संख्या में कथा में पहुंचकर धर्म लाभ लेने की अपील की।
इस दौरान लक्ष्मी सेमवाल, जीतराम भट्ट, रविंद्र भट्ट, पुष्पानंद पंत, दयाराम पैन्यूली, जीत राम भट्ट, तेजराम सेमवाल, सुरेश पैन्यूली, जमुना प्रसाद भट्ट सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

