Newsउत्तराखंडक्राइम न्यूज़ताजा खबरताज़ा ख़बरेंदेहरादून

तपोवन में विदेशी महिला ने होटल की छत से कूदकर दी जान


ऋषिकेश। तपोवन क्षेत्र में बुधवार को एक विदेशी महिला द्वारा होटल की छत से कूदकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका रोमानिया की रहने वाली थी और उसकी उम्र लगभग 30 से 32 वर्ष बताई जा रही है। वह 6 अप्रैल को तपोवन क्षेत्र के एक होटल में ठहरी थी।
घटना की सूचना मिलते ही मुनि की रेती थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप सिंह चौहान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार महिला मानसिक रूप से परेशान बताई जा रही है, हालांकि आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता पुलिस जांच के बाद ही चल पाएगा।
पुलिस ने मामले की सूचना दिल्ली स्थित रोमानियन दूतावास को भी दे दी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।