Newsउत्तराखंडटॉप स्टोरीजताजा खबरताज़ा ख़बरेंदेहरादून

महिला आरक्षण पर विशेष सत्र बुलाने के निर्णय का महिलाओं ने जताया आभार


ऋषिकेश, 11 अप्रैल 2026

ऋषिकेश स्थित कैंप कार्यालय में वीरभद्र मंडल सहित विभिन्न क्षेत्रों से पहुंची महिलाओं ने ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का महिला आरक्षण लागू करने के लिए 16 अप्रैल को विशेष सत्र बुलाने के निर्णय पर आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने कहा कि महिला आरक्षण बिल महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम है, जिससे देश की आधी आबादी को राजनीति में अधिक प्रतिनिधित्व और निर्णय लेने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह केवल एक विधायी प्रक्रिया नहीं, बल्कि करोड़ों महिलाओं की आकांक्षाओं का सशक्त प्रतिबिंब है।

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि यह निर्णय महिलाओं के सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक सशक्तिकरण को नई दिशा देगा। उन्होंने महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती के अवसर पर उनकी धर्मपत्नी सावित्रीबाई फुले के महिलाओं के उत्थान के लिए किए गए योगदान को भी याद करते हुए उन्हें नमन किया।

इस दौरान वीरभद्र मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, पिंकी धस्माना, बसंती शर्मा, विजय लक्ष्मी, विनीता बिष्ट, पूजा गौड़, बिना लाखेड़ा, ज्ञानवती, हेमा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।