चिकित्सा संघ के अधिवेशन में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने पर जोर

देहरादून। 12 अप्रैल 2026
प्रांतीय चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संघ, उत्तराखंड के द्विवार्षिक अधिवेशन एवं नवगठित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने प्रतिभाग कर पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।
इस अवसर पर चिकित्सा विशेषज्ञों एवं डॉक्टरों के साथ संवाद करते हुए प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने, कर्तव्यनिष्ठा, सकारात्मक दृष्टिकोण और बेहतर कार्य संस्कृति को बढ़ावा देने पर चर्चा की गई।
स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने विश्वास व्यक्त किया कि नवनिर्वाचित पदाधिकारी डॉक्टरों के हितों के संरक्षण के साथ-साथ प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जनहित में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को मजबूत और आधुनिक बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

