दून अस्पताल में 6 नई जन सुविधाओं का लोकार्पण, मरीजों को मिलेगी आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं

देहरादून।13 अप्रैल 2026
दून अस्पताल में मरीजों को बेहतर, सुलभ एवं आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आज 6 नई जन सुविधाओं का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल उपस्थित रहे।
लोकार्पण के दौरान अस्पताल की उपचार व्यवस्था को और अधिक सरल, सुव्यवस्थित एवं प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही मरीजों को बेहतर अनुभव प्रदान करने और आधुनिक तकनीकों के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त करने की दिशा में प्रयासों को रेखांकित किया गया।
नई सुविधाओं में ऑक्यूपेशनल थेरेपी यूनिट, प्रत्येक फ्लोर पर रजिस्ट्रेशन काउंटर, स्पोर्ट्स इंजरी क्लिनिक, पैथोलॉजी में अत्याधुनिक मशीन, हेल्थ पैकेज चेकअप्स एवं एनस्थीसिया वर्क स्टेशन शामिल हैं।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इन सुविधाओं के शुरू होने से मरीजों को समय पर गुणवत्तापूर्ण उपचार मिल सकेगा और अस्पताल की सेवाएं अधिक प्रभावी होंगी।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को लगातार सुदृढ़, सुलभ और जनहितकारी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि आमजन को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिल सकें।

