Newsउत्तराखंडताजा खबरताज़ा ख़बरेंदेहरादूनराजनीती

ऋषिकेश से हजारों कार्यकर्ता कॉरिडोर उद्घाटन समारोह के लिए रवाना, प्रेमचंद अग्रवाल के नेतृत्व में दिखा उत्साह

ऋषिकेश। नरेंद्र मोदी द्वारा दिल्ली–देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के उद्घाटन समारोह को सफल बनाने के लिए ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र से कार्यकर्ताओं का विशाल जनसैलाब रवाना किया गया।
ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के नेतृत्व में नटराज चौक से हजारों कार्यकर्ता वाहनों के माध्यम से कार्यक्रम स्थल के लिए उत्साहपूर्वक निकले। इस दौरान कार्यकर्ताओं में भारी जोश और उत्साह देखने को मिला।
डॉ. अग्रवाल ने कहा कि दिल्ली–देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर क्षेत्र में विकास, सुगम यातायात और आर्थिक प्रगति के नए आयाम स्थापित करेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इस ऐतिहासिक अवसर को सफल बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
इस मौके पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष शिवम टुटेजा, प्रतीक कालिया, संजीव पाल, वीरभद्र मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, श्यामपुर मंडल अध्यक्ष चंद्र मोहन पोखरियाल, ऋषिकेश मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी, रायवाला मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र बिष्ट सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।