Newsउत्तराखंडक्राइम न्यूज़ताजा खबरताज़ा ख़बरें

24 घंटे में बाइक चोरी का खुलासा, नाबालिग संरक्षण में; कोटद्वार पुलिस की त्वरित कार्रवाई

Lok Kesari News


कोटद्वार। 23 अप्रैल 2026

शहर में हुई बाइक चोरी की घटना का कोटद्वार पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर सफल खुलासा कर सराहनीय कार्य किया है। पुलिस ने चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद करते हुए एक नाबालिग को संरक्षण में लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 22 अप्रैल 2026 को रंजन नेगी निवासी कोटद्वार ने कोतवाली कोटद्वार में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी बाइक संख्या RJ 13 SG 4526 (स्प्लेंडर) देवी मंदिर क्षेत्र से अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा अपराध संख्या 95/26, धारा 303(2) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया।
प्रभारी निरीक्षक प्रदीप नेगी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए क्षेत्र के दर्जनों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। साथ ही तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय सूचना के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया गया।
लगातार चेकिंग और सघन प्रयासों के बाद पुलिस ने चोरी की गई स्प्लेंडर बाइक के साथ एक नाबालिग को हिरासत में लेकर संरक्षण में लिया। पूछताछ में किशोर ने बताया कि वह मौज-मस्ती और बाइक चलाने के शौक में बिना अनुमति के वाहन उठा लाया था।
पुलिस ने बाइक को बरामद कर लिया है और अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस त्वरित खुलासे से पुलिस की सक्रियता और सतर्कता एक बार फिर सामने आई है।