NewsPostउत्तराखंडटॉप स्टोरीजताजा खबरताज़ा ख़बरेंदेहरादूनरुड़कीस्वास्थहरिद्वार

स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने महिला चिकित्सालय का किया औचक निरीक्षण


हरिद्वार। 18 भी 2026

स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने हरिद्वार दौरे के दौरान चैनराय जिला महिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में साफ-सफाई एवं व्यवस्थाओं की स्थिति संतोषजनक न पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए।
स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल में उपचाररत मरीजों एवं उनके परिजनों से बातचीत कर स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को निर्देशित किया कि मरीजों को समयबद्ध उपचार, आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता एवं स्वच्छ वातावरण हर हाल में सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंनेस्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने महिला चिकित्सालय का किया औचक निरीक्षण कहा कि राज्य के सभी सरकारी एवं गैरसरकारी अस्पतालों में स्वच्छता एवं स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। प्रदेशवासियों को बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों को अस्पतालों में नियमित निरीक्षण और व्यवस्थाओं की सतत मॉनिटरिंग करने के भी निर्देश दिए।