Newsउत्तराखंडटॉप स्टोरीजताजा खबरताज़ा ख़बरेंदेहरादून

कई स्थानों पर लहराया तिरंगा, डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने शहीदों को किया नमन

ऋषिकेश/डोईवाला

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने ऋषिकेश और डोईवाला में विभिन्न स्थानों पर ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय पर्व मनाया। उन्होंने तिरंगे को नमन करते हुए स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों एवं सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

डॉ. अग्रवाल ने सबसे पहले ऋषिकेश स्थित अपने कैंप कार्यालय में ध्वजारोहण किया। इस दौरान ऋषिकेश मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी, मंडल महामंत्री दीपक बिष्ट, संजीव पाल, अरविंद चौधरी, अशोक पासवान, कविता शाह, दीपा राणा सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

इसके बाद डॉ. अग्रवाल डोईवाला स्थित श्री हर ज्ञानचंद शिशु विद्या मंदिर इंटर कॉलेज पहुंचे, जहां स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में पूर्व ब्लॉक प्रमुख नगीना रानी गुसाईं, ईश्वर चंद्र अग्रवाल, गणेश भट्ट, प्रीतम सिंह पाल, कैलाश मित्तल, आनंद गुप्ता, हरिओम गुप्ता, विनय जिंदल, प्रधानाचार्य महेश गुप्ता सहित विद्यालय परिवार और क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

डॉ. अग्रवाल ने डोईवाला चौक पर भी ध्वजारोहण किया और स्थानीय लोगों के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया। इस दौरान ईश्वर चंद्र अग्रवाल, नीरज गुप्ता, कैलाश मित्तल, प्रीतम पाल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें उन महान स्वतंत्रता सेनानियों और अमर शहीदों के त्याग, तपस्या और बलिदान की याद दिलाता है, जिनके संघर्ष के कारण देश को आजादी मिली। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। विकसित, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत के निर्माण के लिए प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। उन्होंने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रहित में योगदान देने का संकल्प लेने का आह्वान किया।