डायरेक्टर से की पार्क की जमीन पर कब्जे की शिकायत, देखे कहा ओर कौन कर रहा कब्जा
हरिद्वार।
पीपुल्स फ़ॉर एनिमल संस्था के प्रभारी आदित्य शर्मा ने राजाजी टाइगर रिजर्व निदेशक को भेजे पत्र में बताया कि टाइगर रिजर्व की हरिद्वार रेंज में खड़ी खड़ी उत्तरी वेट में अनुसंधान के पीछे पानी के प्राकृतिक स्रोत को पिकनिक स्पॉट रेंज अधिकारी व कर्मचारियों की मिलीभगत से भू माफियाओं को कब्जा कराने जा रहे है। कि शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की। वही जब इस संबंध में राजाजी टाइगर रिजर्व हरिद्वार रेंजर शरण पाल सिंह कुँवर से बात की गई तो उन्होंने बताया कि जो दिखाया गया है वह मोतीचूर बस्ती के निकट है। और पता नही कब से है उन्हें यहाँ आये अभी 6-7 महीने ही हुए है। बस्ती वाले सभी वही से पानी लेते है।

