News

March with mask के स्लोगन के साथ पुलिस प्रशासन ने रैली निकाल नगर की जनता को मास्क लगाने के लिए किया जागरूक

ऋषिकेश दिनांक 10 नवंबर 2020,

पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर, कोविड-19 के संक्रमण से ऋषिकेश की आम जनता को जागरूक करने हेतु “March With Mask” के स्लोगन के साथ मार्च निकाला गया मुख्यमंत्री उत्तराखंड द्वारा की गई वीडियो कान्फ्रेंस में “March With Mask” का आयोजन कराए जाने के संबंध में पुलिस उप- महानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून के द्वारा किया गया है।

उपरोक्त आदेश के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक देहात द्वारा आज दिनांक 10 नवंबर 2020 को ऋषिकेश क्षेत्र अंतर्गत उपरोक्त संबंध में सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखते हुए फ्लैग मार्च निकालने हेतु आदेशित किया गया था! जिस पर आज क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश के निर्देशन में कोतवाली ऋषिकेश के समस्त चौकी प्रभारी चीता मोबाइल (महिला/ पुरुष) व कर्मचारी गणों तथा एनसीसी के क्रेडिट को साथ लेकर कोविड-19 के बचाव से संबंधित विभिन्न स्लोगन लिखी तख्तियो व बैनर आदि का प्रयोग करते हुए फ्लैग मार्च निकाला गया। उक्त फ्लैग मार्च पुलिस चौकी त्रिवेणी घाट से होते हुए घाट रोड, तिलक रोड, अंबेडकर चौक से रेलवे रोड होते हुए वापस त्रिवेणी घाट चौकी पर समाप्त हुआ ! रैली के दौरान माइक के माध्यम से बोल बोल कर लोगों को जागरूक किया गया!
फ्लैग मार्च दौरान उप जिलाधिकारी ऋषिकेश, क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश, वरिष्ठ उप निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश व अन्य अधिकारी कर्मचारी गण के साथ एसडीआरएफ के अधिकारी/ कर्मचारी भी मौजूद रहे।