उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल कोरोना संक्रमित
कोरोना का संक्रमण लगातार पैर पसारता जा रहा है। नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हिर्देश के बाद अब विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल भी संक्रमित हो गए हैं।
विधानसभा अध्यक्ष अग्रवाल ने जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की। अब सवाल उठ रहा है कि 23 सितंबर से शुरू हो रहा सदन की कार्रवाई कैसे शुरू हो पाएगी। जिसमें नेता प्रतिपक्ष के साथ ही विधानसभा अध्यक्ष का भी शामिल होना मुश्किल होगा।
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया आज मैंने देहरादून स्थित अपने शासकीय आवास पर कोविड-19 ऐंटिजन (RTPCR ) का टेस्ट करवाया जिसमें मै पॉजिटिव पाया गया हूं l
मेरे संपर्क में जो भी लोग आए हैं वह कृपया स्वयं आइसोलेट हो जाए l कृपया सावधानी बरतें स्वयं भी सुरक्षित रहें और अपने संपर्क में आने वाले लोगों को भी सुरक्षित रखें l मैं पूर्णता स्वस्थ हूं।


