News

पीएम मोदी ने गोल्ड जीतने पर नीरज चोपड़ा को दी बधाई

पीएम मोदी ने नीरज चोपड़ा को टोक्यों ओलंपिक में गोल्ड जीतने पर बधाई दी है।उन्होंने टवीट करते हुए उन्हें बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि देश हमेशा याद रखेगा।

उन्होंनें टववीट कर लिखा कि, टोक्यों में इतिहास रचा गया हे!
युवा नीरज ने असाधारण रूप से अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने उल्लेखनीय जुनून के साथ खेला ओर अद्वितीय धैर्य दिखाया। गोल्ड जीतने के लिए उन्हें बधाई।

चोपड़ा ने टोक्यों ओलंपिक में शनिवार को यहां भाला फेक में स्वर्ण पदक जीतकर भारतीय खेलों में नया इतिहास रचा। नीरज ने अपने दूसरे प्रयास में 87.58 मीटर भाला फेंक कर स्वर्ण प्राप्त किया। यह ओलंपिक एथलेटिक्स में भारत का पहला स्वर्ण पदक हे। इससे उन्होंने भारत का एथलेटिक्स में ओलंपिक पदक जीतने का पिछले 100 साल से भी अधिक का इंतजार समाप्त कर दिया। नीरज ने स्वर्ण पदक जीतने के बाद तिरंगा लेकर मेदान का चक्कर लगाया।