Newsउत्तर प्रदेशउत्तराखंडताज़ा ख़बरेंहरिद्वार

अवैध शराब तस्करी- बिक्री के विरुद्ध अभियान के दौरान भारी मात्रा में शराब बरामद ,अभियुक्त गिरफ्तार

जनपद को नशा मुक्त करने व नशा अवैध शराब/ चरस आदि)तस्करों के विरुद्ध लगातार जारी अभियान व शराब तस्करों की गिरफ्तारी के संबंध में आज गठित टीम द्वारा हॉट रोड तिराहा श्यामपुर ऋषिकेश पर एक हौंडा सिटी गाड़ी UK07-DS-0475 को चेकिंग के लिए रोका तो उसमें 5 पेटी (240 पव्वे) अंग्रेजी शराब ऑफिसर चॉइस बरामद हुई।गिरफ्तार अभियुक्त धनपाल सिंह नेगी पुत्र स्वर्गीय भीम सिंह नेगी निवासी बलजीत फार्म खाद्री श्यामपुर ऋषिकेश उम्र 41 वर्ष।

वहीं इसी कड़ी में अन्य स्थान पर चेकिंग के दौरान ऋषिकेश बैराज तिराहा निकट एम्स अस्पताल के पास से एक महिला को चेकिंग के लिए रोका तो उसके पास 37 पव्वे अंग्रेजी शराब 8pm व्हिस्की बरामद हुई।अभियुक्ता शौकीना पत्नी अनवर निवासी कृष्णा नगर कॉलोनी आईडीपीएल ऋषिकेश है।
अभियुक्तो के विरुद्ध कोतवाली ऋषिकेश में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। अभियुक्ता को समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।