45 पव्वे देसी शराब जाफरान के साथ गिरफ्तार
ऋषिकेश/ ( मिन्हाल हाशिम) 21 सितंबर 2020 जनपद को नशा मुक्त करने व नशा तस्करों के खिलाफ लगातार जारी अभियान के तहत आज मायाकुड चौराहा ऋषिकेश के पास से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। चेकिंग के लिए जब उसे रोका गया तो उसके पास 45 पव्वे देसी शराब जाफरान बरामद हुई।
गिरफ्तार अभियुक्त गौरव पुत्र बलवीर सिंह निवासी मकान नंबर 3, मायाकुंड ऋषिकेशुम्र 28 वर्ष हैं।
अभियुक्त के खिलाफ कोतवाली ऋषिकेश में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त को समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

