Newsउत्तर प्रदेशउत्तराखंडताज़ा ख़बरेंहरिद्वार

हाथरस में हुए दुष्कर्म के आरोपियों के खिलाफ हो कड़ी कार्रवाई – जोशी

हाथरस में हुए दुष्कर्म के आरोपियों के खिलाफ हो कड़ी कार्रवाई – जोशी

हाथरस में हुए दलित महिला से दुष्कर्म एवं एथल के कुलबीर सिंह के हत्या आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर सुराज सेवा दल ने सरकार से शीघ्र से शीघ्र कठोर कार्रवाई करने की मांग की।

सुराज सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी ने कहा कि हाथरस में हुए दुष्कर्म के आरोपियों का एनकाउंटर होना चाहिए ।इस निंदनीय घटना से और राजस्थान मैं मूछों को लेकर हुई हत्या को देखकर लगता है कि सरकार अंकुश लगाने में विफल है।

इसी क्रम में उन्होंने स एथल के कुलबीर सिंह के हत्यारे जो कि ढाई महीने भी जाने पर अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है,, पंजाब सरकार से इस संदर्भ में तत्काल कड़ी कार्रवाई करने की मांग की ।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहां कि ऐसे घृणित अपराध करने वालों का का एनकाउंटर होना चाहिए जिससे अपराधियों में खौफ पैदा हो और अपराध पर अंकुश लगाया जा सके साथ ही उन्होंने मांग की कि सरकार पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलवाए, उचित मुआवजा एवं सरकारी नौकरी दिलवाए अन्यथा सुराज सेवादल उग्र आंदोलन को मजबूर होगा ।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी, प्रदेश कोषाध्यक्ष अरविंद सिंह, हरिद्वार जिला प्रभारी सचिन, जिला अध्यक्ष चंद्र प्रकाश जोशी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अभिनव शंकर, जिला उपाध्यक्ष राजकुमार, जिला महासचिव रविंद्र राणा, जिला मीडिया प्रभारी ज्योति ,संगठन मंत्री प्रविंद, गोकुल डबराल, एमडी गैरोला ,विक्की, संदीप शर्मा, पंकज, हनी ,मोनू आदि सहित कई सदस्यों ने प्रदर्शन मैं भाग लिया।