आरटीओ कार्यालय में भ्रष्टाचार के आमरण अनशन को आम आदमी पार्टी ने दिया समर्थन
आम आदमी पार्टी ऋषिकेश के कार्यकर्ताओं का भाई संजीव रावत, गौरव राजपूत एवं साथियों के आरटीओ में भ्रष्टाचार के आमरण अनशन में इन क्रांतिकारियों को समर्थन दिया गया।
इस दौरान आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता विजय पंवार जी द्वारा एसडीएम महोदय से फोन पर वार्ता कर जल्द से जल्द मांगे पूर्ण कर अनशन समाप्त करवाने की बात रखी गयी।
बढ़ते हुए राजनैतिक एवं संगठनात्मक दवाब को देखते हुए आरटीओ द्वारा मांगें पूर्ण करने का आश्वासन देते हुए अनशन तुड़वाने की पेशकश की गई, भाई विजय पंवार जी द्वारा संजीव रावत जी को जूस पिलाकर अनशन समाप्ति की घोषणा हुई।
इस मौके पर उमंग देवरानी, मनोज कोठियाल, विजय आज़ाद, मिन्हाळ हाशिम, युध्दवीर चौहान, ज्ञान रावत, गौरव ढोडी, संजय सिलस्वाल, अमित जाटव आदि मौजूद थे।
– संजय सिलस्वाल
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष
आम आदमी पार्टी युवा मोर्चा
ऋषिकेश


