जमीन की खरीद-फरोख्त मैं लाखों रुपए की हेराफेरी करने वाले शातिर अभियुक्त को पुलिस ने दबोचा
ऋषिकेश दिनांक 15 अक्टूबर
जमीन खरीद-फरोख्त के संबंध में लाखों रुपए की धोखाधड़ी करने वाला शातिर अभियुक्त गिरफ्तार…..
दिनांक 5 जुलाई 2020 को कोतवाली ऋषिकेश में शिकायतकर्ता मुकेश चंद्र गैरोला पुत्र श्री कीर्ति राम गैरोला निवासी 53 वाणी विहार रायपुर रोड अधोइवाला देहरादून के द्वारा एक प्रार्थना पत्र दिया गया था जिसमें नाम दर्ज अभियुक्त अमित भारद्वाज आदि के द्वारा ऋषिकेश में जमीन की खरीद-फरोख्त के संबंध में लगभग 26,50,000 रुपये की धोखाधड़ी की गई थी!लाखों रुपए की धोखाधड़ी के संबंध में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश द्वारा टीम गठित की गई व टीम को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

जांच के दौरान जानकारी प्राप्त हुई कि नाम दर्ज अभियुक्त अमित भारद्वाज एक शातिर किस्म का व्यक्ति है जिसने बहुत से लोगों को जमीन की धोखाधड़ी कर लाखों रुपए हड़प लिए हैं। तथा लोगों से बचने हेतु ऋषिकेश से फरार हो गया है और अलग-अलग जगह पर ठिकाने बना कर रह रहा है।
गठित टीम द्वारा नामजद अभियुक्त अमित भारद्वाज पुत्र देवराज भारद्वाज निवासी 251 चाणक्य पैलेस चाणक्यपुरी दिल्ली को कल सायं न्यू रेलवे स्टेशन ऋषिकेश के पास से गिरफ्तार कर लिया गया !
अभियुक्त को समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है।

