उत्तराखंडदेहरादूनरुड़कीहरिद्वार

62 पव्वे अवैध देसी शराब के साथ महिला गिरफ्तार, पहले से ही हैं महिला पर है 27 मुकदमें

ऋषिकेश दिनांक 17 अक्टूबर 2020 पुलिस द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्तिअभियान के तहत चैकिंग के दौरान आज सुबह गश्त में 72 सीढ़ी के सामने इंडियन पेट्रोल पंप के पास एक महिला को संदिग्ध हालत में खड़े हुए देखा। उक्त महिला की जब पुलिस द्वारा चेकिंग की गई तो उसके पास एक सफेद कट्टे में 62 पव्वे अवैध देसी शराब बरामद हुई। महिला का नाम अनीता उम्र 30 वर्ष पत्नी भग्गू साहनी, निवासी किराएदार शांति नगर पानी की टंकी के पास ऋषिकेश है ।अभियुक्ता के विरुद्ध कोतवाली ऋषिकेश में 27 मुकदमे आबकारी अधिनियम व गुंडा एक्ट के अंतर्गत पहले से ही पंजीकृत है। आज पुनः अभियुक्ता के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया।