डॉक्टर ने किया महिला पत्रकार पर जानलेवा हमला, थाना मुनिकीरेती में केस दर्ज, अभियुक्त गिरफ्तार
ऋषिकेश 17 अक्टूबर 2020, मुनी की रेती थाना अंतर्गत कैलाश गेट पर एक घर के आगे एसी लगाने के मामले में एक डॉक्टर और महिला पत्रकार के बीच विवाद हो गया। अचानक डॉक्टर ने महिला के सिर पर लोहे के भारी सामान से महिला पत्रकार पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना में महिला पत्रकार पूरी तरह लहूलुहान कर वही गिर पड़ी। घायल के पति की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर लिया है।

थाना मुनिकीरेती पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कैलाश गेट पुलिस चौकी के पास एक महिला पत्रकार के घर के आगे एसी लगाने को लेकर एक डॉक्टर (रेवत सिंह पुंडीर) और महिला पत्रकार विनीता खुराना के बीच विवाद हो गया। इसी बीच डॉक्टर ने महिला पत्रकार के सिर पर भारी एवं धारदार हथियार से हमला करते हुए जान से मारने की कोशिश की। घटना में महिला पत्रकार लहूलुहान होकर वही गिर पड़ी।
कुछ लोगों ने आकर बीच-बचाव किया तथा महिला पत्रकार की गंभीर हालत को देखते हुए अस्पताल ले जाना पड़ा। महिला पत्रकार के पति रजनीश ने लक्ष्मण झूला थाना में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है !थानाध्यक्ष आरके सकलानी ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

