चोरी का प्रयास करते वक्त युवक को पुलिस ने दबोचा
ऋषिकेश दिनांक 18 अक्टूबर 2020
चोरी करने के प्रयास में एक अभियुक्त गिरफ्तार!
अपराध की रोकथाम के दृष्टिगत पुलिस उप- महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून के द्वारा टीम गठित कर कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया था!
जिसके अनुपालन में पुलिस अधीक्षक देहात व क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक द्वारा थाना एवं चौकी क्षेत्र अंतर्गत टीम गठित की गई ! कल रात्रि गश्त के दौरान गठित टीम द्वारा स्थानीय लोगों की सहायता से 1 अभियुक्त आशीष उम्र 19 वर्ष पुत्र राजेंद्र, निवासी गली नंबर 6 इंदिरा नगर, ऋषिकेश को चोरी का प्रयास करते हुए गिरफ्तार किया गया! उक्त अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली ऋषिकेश मुकदमा अपराध संख्या 377, धारा 380/ 511 आईपीसी बनाम आशीष पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की जा रही है। अभियुक्त को समय से न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

