उत्तराखंडदेहरादूनरुड़कीहरिद्वार

चोरी का प्रयास करते वक्त युवक को पुलिस ने दबोचा

ऋषिकेश दिनांक 18 अक्टूबर 2020
चोरी करने के प्रयास में एक युवक गिरफ्तार!

अपराध की रोकथाम के दृष्टिगत पुलिस उप- महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून के द्वारा सभी जिलों की पुलिस को टीम गठित कर कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया था! जिसके अनुपालन में पुलिस अधीक्षक देहात व क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक द्वारा थाना एवं चौकी क्षेत्र अंतर्गत टीम गठित की गई! कल रात्रि गश्त के दौरान गठित टीम द्वारा स्थानीय लोगों की सहायता से 1 अभियुक्त आशीष, उम्र 19 वर्ष पुत्र राजेंद्र, निवासी गली नंबर 6 इंदिरा नगर, ऋषिकेश को चोरी का प्रयास करते हुए गिरफ्तार किया गया! उक्त अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली ऋषिकेश मुकदमा अपराध संख्या 377,धारा 380/511 आईपीसी बनाम आशीष पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की जा रही है। अभियुक्त को समय से न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।