उत्तराखंडदेहरादूनरुड़कीहरिद्वार

पुलिस का नशा विरोधी अभियान जोरो पर, 5 किलो अवैध गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

ऋषिकेश दिनांक 21 अक्टूबर 2020,
*ऑपरेशन सत्य अभियान के दृष्टिगत अवैध नशा तस्करी के विरुद्ध चेकिंग के दौरान, 05 किलो अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार*


ज्ञात रहे की जनपद को नशा मुक्त करने व नशा (अवैध शराब/ चरस/ गांजा आदि) तस्करों के विरुद्ध पुलिस उपमहानिरीक्षक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून के द्वारा ऑपरेशन सत्य चलाया जा रहा है।
जिसके अनुपालन में पुलिस अधीक्षक देहात व क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश के द्वारा आवश्यक दिशा निर्देशों के साथ थाना एवं चौकी क्षेत्र मे *ऑपरेशन सत्य* को सफल बनाने के दृष्टिगत लगातार गोष्ठी कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
ऑपरेशन सत्य अभियान के तहत गठित टीम द्वारा गुरु नानक पब्लिक हाई स्कूल के सामने रेलवे रोड ऋषिकेश के पास से चेकिंग के दौरान एक युवक दुर्गेश कुमार सिंह उम्र 23 वर्ष पुत्र विजय कुमार सिंह निवासी ग्राम कडारी पोस्ट घोबारा थाना मुसाफिर जिला भोजपुर बिहार को अवैध 5 किलो अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया! अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली ऋषिकेश में एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
अभियुक्त को समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।