बोलेरो वाहन सहित 8 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
ऋषिकेश दिनांक 21 अक्टूबर 2020 आगामी त्योहारी सीजन के दृष्टिगत, जनपद को नशा मुक्त करने व नशा (अवैध शराब/ चरस आदि) तस्करों के विरुद्ध लगातार जारी अभियान व शराब तस्करों की गिरफ्तारी के संबंध में पुलिस उपमहानिरीक्षक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून के द्वारा आदेशित किया गया है।
जिसके अनुपालन में पुलिस अधीक्षक देहात व क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश के द्वारा आवश्यक दिशा निर्देशों के साथ थाना एवं चौकी क्षेत्र में टीम गठित की गई है। जिसमें आगामी त्योहारी सीजन में सुरक्षा के दृष्टिगत उक्त अभियान के तहत गठित टीम द्वारा पुराना बस अड्डा तिराहा ऋषिकेश पर एक टैक्सी बोलेरो वाहन संख्या UK07-TA-7203 को चेकिंग के लिए रोका तो उसमें 08 पेटी अंग्रेजी शराब मार्का FIRSTCHOICE/2020 STRONG साथ अभियुक्त देवी दत्त भट्ट उम्र 53 वर्ष पुत्र बची राम घाट निवासी 4 सी बाग गढ़ी कैंट देहरादून हाल पता- मकान नंबर 507 गोरखपुर ग्राम फार्म बड़ों वाला थाना प्रेमनगर देहरादून को गिरफ्तार किया गया!
अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली ऋषिकेश में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त को को समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।


