ऋषभ अग्रवाल युवा कांग्रेस स्वर्ग आश्रम के नगर अध्यक्ष मनोनीत
ऋषिकेश दिनांक 21 अक्टूबर,
स्वर्ग आश्रम क्षेत्र से ऋषभ अग्रवाल को युवा का कांग्रेस अध्यक्ष मनोनीत किया गया है! राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार संगठन का विस्तार करते हुए पौड़ी जिले के कई युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रदेश अध्यक्ष सुमित्र सिंह भुल्लर द्वारा पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई है!
जिसमें ऋषभ अग्रवाल को उनके समाज में किए गए कार्य एवम कांग्रेस पार्टी के प्रति निष्ठा देखते हुए उन्हें स्वर्ग आश्रम क्षेत्र का नगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया है और उनसे आशा की गई कि वह कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएंगे!
ऋषभ अग्रवाल को स्वर्ग आश्रम युवा कांग्रेस का नगर अध्यक्ष बनने पर माधव अग्रवाल, नितिन पयाल, अमन ठाकुर, आकाश सिंघल सहित दर्जनों लोगों ने शुभकामनाएं दी हैं

