पार्षद बनने पर उत्तरांचल पंजाबी महासभा द्वारा प्रदीप कोहली का किया गया जोरदार स्वागत
ऋषिकेश दिनांक 23 अक्टूबर 2020 योग नगरी ऋषिकेश में नामित पार्षद बनने पर प्रदीप कोहली का गुरुवार की शाम को त्रिवेणी घाट स्थित होटल पैराडाइज पर जोरदार स्वागत किया गया!

ज्ञात हो कि अभी बीते कुछ दिनों पूर्व ही प्रदीप कोहली को ऋषिकेश नगर निगम में नामित पार्षद बनाया गया है !जिसके लिए उत्तरांचल पंजाबी महासभा में जोरदार खुशी दिखाई दी!
उत्तरांचल पंजाबी महासभा ऋषिकेश मेंन बॉडी, युवा इकाई, महिला विंग के अध्यक्षों व उनकी टीम, एवं पंजाबी समाज मे अपना योगदान दे रहे सभी गणमान्य व्यक्तियों ने उनका भव्य स्वागत किया गया! जिसके लिए प्रदीप कोहली ने सभी का आभार प्रकट किया है!
स्वागत कार्यक्रम में प्रतीक कालिया, नवल किशोर कपूर, गगनदीप सिंह बेदी ,नीलम खुराना, के के लांबा , सुभाष कोहली, डॉ हरीश ढींगरा, अजय कालरा ,हरिचरण सिंह , नरेन्द्र खुराना ,सीमा खुराना, अमित सूरी,धीरज चतरथ, ज्योति शर्मा, कमल खुराना,हरीश व गणमान्य आदि मौजूद रहे!

